फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी बोले, थरूर को बना दो लव मंत्रालय का मंत्री

Wed, 31 Oct 2012 10:45 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर छिड़ी बहस में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बाद अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी भी कूद पड़े हैं। थरूर का नाम लिए बगैर नकवी ने कहा कि यूपीए सरकार में कुछ लव गुरु भी हैं। अल्पसंख्यक, आदिवासी, अप्रवासी मंत्रालयों की भांति ही केंद्र सरकार को अब लव मिनिस्ट्री बना देनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि इससे अन्य लोग भी उनके ज्ञान और अनुभवों का लाभ उठा सकेंगे। मोदी की तरफदारी में उतरे नकवी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे के तहत 50 करोड़ रुपये की गर्लफ्रेंड का जिक्र किया था, लेकिन कांग्रेस इसे निजी मामला बना रही है। उन्होंने कहा कि वे भी यही कह रहे हैं कि यह राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है, लेकिन यदि कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी को प्यार की समझ नहीं है, तो ऐसे लव गुरुओं के लिए केंद्र में लव मंत्रालय बनाने की जरूरत है।

इस हद तक न गिरें मोदी : सुनंदा
नई दिल्ली/एजेंसी/केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा थरूर ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कि मोदी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें इस हद तक नीचे नहीं गिरना चाहिए। मोदी की ओर से माफी मांगे जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने दंगों में निर्दोष लोगों की हत्या पर पिछले 10 साल में माफी नहीं मांगी, उससे मैं कैसे कोई उम्मीद कर सकती हूं। जिस राज्य ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे महान व्यक्ति दिए, वहां यह व्यक्ति कैसे रह सकता है।  
विज्ञापन


मोदी ने हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली में सुनंदा पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा था कि आपने कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड देखी है। इस बयान पर उनके पति और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने ट्वीट कर जवाब दिया था कि मेरी पत्नी अनमोल है। इसे समझने के लिए आपको को किसी से प्यार करना होगा। आईपीएल विवाद पर सुनंदा ने कहा कि मैं अपना स्पष्टीकरण प्रवर्तन निदेशालय को दे चुकी हूं।

सुनंदा से दुर्व्यवहार की निंदा
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी/केरल की महिला संगठनों ने सुनंदा पुष्कर के साथ तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी की निंदा की है। कांग्रेस और वामदलों की महिला संगठनों ने इस घटना की निंदा की और प्रशासन से इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन और पूर्व कांग्रेस विधायक केसी रोजाकुट्टी ने कहा है कि यदि ऐसी घटना हुई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। माकपा की महिला शाखा की राज्य सचिव केके शैलजा ने युवक की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें