फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कहा, नामधारी ने हरदीप पर चलाई थी गोली

Sat, 24 Nov 2012 05:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के बर्खास्त अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने हरदीप सिंह पर गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं नामधारी ने मीडिया के सामने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली पुलिस ने सुखदेव सिंह नामधारी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक नामधारी ने कोर्ट में कबूल किया कि उसने हरदीप सिंह पर गोली चलाई थी। कोर्ट ने नामधारी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने नामधारी के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया है। वहीं, मीडिया के सामने नामधारी ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप कबूल नहीं किया है।

गौरतलब है कि पोंटी चड्ढा हत्याकांड में संदेह के घेरे में आए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। नामधारी की गिरफ्तारी उत्तराखंड के उधमपुर के बाजपुर स्थित उनके फार्महाउस से हुई। चड्ढा बंधु हत्याकांड के संबंध में यह आठवीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें