भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी पर दिए बयान को लेकर नीतीश कुमार पर चुटिले अंदाज में निशाना साधा है।
मुख्तार अब्बास नकवी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की आलोचना करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया।
नकवी ने नीतीश कुमार को जवाब दिया कि ये विनाश काले विपरित बुद्धि नहीं बल्कि 'विकास काले विशाल बुद्धि' है।
नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बाद नीतीश ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें विभाजनकारी नेता बताया था। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि ये निर्णय विनाश काले विपरीत बुद्धि का नतीजा है।
इसी प्रतिक्रिया पर नकवी ने कहा कि ये विनाश काले नहीं, विकास काले विशाल बुद्धि है।
एबीवीपी की जीत मोदी इम्पैक्ट
नकवी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत को मोदी का प्रभाव बताया। नकवी ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाना भाजपा की दूरदृष्टि और गहरी समझ का परिचायक बताया है।
'मुजफ्फरनगर में सेक्यूलर टूरिज्म शुरू'
सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रधानमंत्री और अखिलेश के दौरे पर निशाना साधते हुए नकवी ने ट्विटर पर लिखा कि अब मुजफ्फरनगर में सेक्यूलर टूरिज्म शुरू हो गया है। सांप्रदायिक हिंसा के बाद मुजफ्फरनगर जा रहे बीजेपी नेताओं को यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया था।