फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बेची जा रही म्यांमार की युवतियां

Mon, 10 Dec 2012 12:34 PM IST
जम्मू/किश्तवाड़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार और बांग्लादेश से लड़कियों को लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने किश्तवाड़ के दच्छन क्षेत्र से छह लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा कुछ युवतियों को हिरासत में लिया है। म्यांमार के गिरफ्तार छह लोगों के पास से न तो वैध पासपोर्ट मिला है और न ही कोई वीजा। पुलिस ने उनके खिलाफ फिलहाल पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर अन्य युवतियों और गिरोह के दलालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जम्मू के छन्नी हिम्मत में रहने वाले म्यांमार निवासी एक युवक की पत्नी कुछ दिनों से लापता थी। उसे किसी ने बताया कि कुछ दलाल लड़कियों को कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में ले जाकर बेचने का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी की तलाश में कश्मीर होता हुआ किश्तवाड़ पहुंचा। यहां उसे म्यांमार के कुछ लोगों के रहने की जानकारी मिली।
 
इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने संभावित स्थान पर छापा मारा तो वहां से उसकी पत्नी सहित अन्य युवतियां मिलीं, जिन्हें यहां बेचा गया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अन्य युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


डीआईजी गरीब दास ने कहा कि गिरफ्तार छह लोग विदेशी हैं और उनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। फिलहाल उनके खिलाफ पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जहां तक युवतियों को बेचने का मामला है, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को पता चला है कि कुछ दलाल जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके में रहने वाले बांग्लादेश और म्यांमार की लड़कियों को लाकर कश्मीर में बेचने का धंधा कर रहे हैं। दलालों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में म्यांमार निवासी अब्दुल जलील, उसकी पत्नी नोरी निशा बेगम, बशीर अहमद, उसकी बेटी अनवारा बेगम, मोरी जान और बेटा शम्शू शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार आरंभिक जांच में उन्होंने पुलिस को बताया कि वे म्यांमार से बांग्लादेश फिर कोलकाता होते हुए जम्मू पहुंचे। कुछ दिन वे जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके में झुग्गियों में रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें