फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को मैच जिताने के लिए लोग कर रहे टोटका

Wed, 25 Mar 2015 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मैच जिताने के लिए लोग टोटका कर रहे हैं। जानिए क्या-क्या टोटके कर रहे हैं लोग।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों अपनी तरफ से टोटके करने शुरू कर दिए। क्या आप भी मैच के दौरान ऐसे टोटके करते रहते हैं।

Bipin Giri ‏@BipinGiri7 मैच के दौरान में अपनी गर्लफ्रेंड का नंबर ऑटो रिजेक्शन मोड पर रखूंगा। मैं भारत को जीतते हुए देखना चाहता हूं।

Ashu ‏@RawAsh93 मैं तब तक नहीं शॉवर नहीं लूंगा। जब तक भारत मैच नहीं जीत जाता है।

Ashish Kumar ‏@AshishKumar अगर भारत जीतेगा तो मैं 700 रुपए दान करूंगा।

dineshrajab ‏@dineshrajab मेरे घर में बड़ा टीवी होने के बावजूद अपने पड़ोसी के घर में मैच देखूंगा।

Uncle Scrooge ‏@sanlovsan युवराज सिंह की फोटो सामने रखकर आस्ट्रेलिया की टीम को डराऊंगा।

Suraj ‏@RoyalNsmart इंडिया की बैटिंग से पहले टीका लगाऊंगा, अगरबत्ती जलाऊंगा।

Flying Bird ‏@007Preeti_ अपने घर में टीवी को वास्तुशास्त्र के आधार पर रखूंगा।

Rakesh Kumar ‏@RakeshKumaar2 कगांरू जैसी दिखने वाली एक गुड़िया लूंगा। उसको काले कपड़े पहनाऊंगा और आस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान उसमें पिन चुभाता रहूंगा जिससे आस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहें।
विज्ञापन


THE ROCKSTAR ‏@VivJonty मैं एक टीवी खरीदूंगा और उसको आस्ट्रेलिया को दान दे दूंगा। आखिर आस्ट्रेलिया टीम को हार के बाद मैच देखने का मौका भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


Agent for #CapAm ‏@siddharthgiri03 मैच से पहले किसी सुंदर से लड़की के गले लगूंगा। जब भी किसी लड़की के गले लगता हूं तो इंडिया मैच जीत जाती है।

Nikखिल सिंηgн ‏@Captainnikhilkr अपने वर्ष 1997 वाले टेलीविजन पर ही मैच देखूंगा। जब भी उस टीवी पर मैच देखता हूं। इंडिया जरूर जीतता है।

Anuj Malani ‏@anuja0 इंडिया को पूरे मैच मैं एक ही स्थान पर बैठ कर देखूंगा। जब तक इंडिया मैच जीत नहीं जाती अपनी जगह नहीं बदलूंगा।

RAMAN YADAV ‏@Hraman_yd भारत का मैच देखने से पहले मैं दस लीटर दूध पीना पसंद करूंगा। कल का मैच देखने के लिए बहुत एनर्जी होनी चाहिए।

p.$ ‏@PrateekSethiya जब तक मैच खत्म नहीं हो जाता मैं ऑफिस की एक भी कॉल नहीं उठाऊंगा।

shashank vashist ‏@BrahminShashank मैच देखने के लिए मैं ऑफिस के वाई-फाई का उपयोग नहीं करूंगा। मैच अपने इंटरनेट डॉटा प्लान को खर्च करके ही देखूंगा।

Abhishek ‏@___Abhi मैं कल मैच ही नहीं देखूंगा।

Virendra Jha ‏@Being_Virendra मैं तब तक बाथरूम नहीं जाऊंगा जब तक भारत मैच नहीं जीत जाता।

Abhishek Pandey ‏@I_abhipandey मैच खत्म होने तक मैं बिस्तर पर ही लेटा रहूंगा। सोफे पर बैठ कर मैच नहीं देखूंगा।

Shailendra Narwariya ‏@ssnarwariya मैं ऑफिस में तब तक काम नहीं करूंगा। जब तक इंडिया मैच नहीं जीत जाता है।

Shiva Kumar ‏@Mj180Shiva कल अपने कमरे की हर चीज को मैं नीले रंग में तब्दीली कर दूंगा। कल मेरा कमरा पूरा नीला-नीला दिखाई देगा।

फर्जी बाबा™ ‏@angry_sperm मैच के दौरान कल अपने प्यार को अपने दिल की बात बताऊंगा।

Srikanth Kumar ‏@Being_Srikanth पूरे मैच के दौरान एक ही योगा आसन पर बैठा रहूंगा। जब तक मैच चलता रहेगा उस आसन पर वैसे ही बैठा रहूंगा।

Avaneesh Verma ‏@iAvaneesh जब ऑस्ट्रेलिया का विकेट नही गिरेगा थोड़ी देर मैच नही देखूंगा फिर टीवी खोलूंगा तो पक्का विकेट गिर चुका होगा। हमेशा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें