फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान में खड़े न होने पर मुस्लिम परिवार को सिनेमा घर से निकाला

Mon, 30 Nov 2015 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने पर एक मुस्लिम परिवार को सिनेमा घर से बाहर निकाल दिया गया। यह घटना किस शहर के किस सिनेमा घर में घटी है इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दो मिनट के इस वीडियो को वहां मौजूद किसी दर्शक ने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। उसने वाट्सअप पर भी इस वीडियो को सेंड कर दिया, इसके बाद ये वीडियो हजारों बार आदान-प्रदान किया गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक परिवार के लोगों से वहां मौजूद कुछ दर्शक फिल्म की शुरूआत में राष्ट्रगान के लिए न खड़े होने के लिए कहा-सुनी कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार को बाहर न‌िकाला

एक दर्शक उनसे ये सवाल पूछता नजर आ रहा है कि वह अगर चार घंटे कि फिल्म देख सकते हैं तो कुछ मिनट राष्ट्रगान के लिए खड़े क्‍यों नहीं हो सकते।

वह परिवार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहा है हालांकि उनके प्रयास उनपर बेअसर रहते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्ती उस परिवार को सिनेमा घर से बाहर निकाल दिया और बाकी मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

हालांकि इस घटना के बाद न ही वह परिवार और न ही सिनेमा घर की तरफ से को टिप्पणी आयी है। सोशल मी‌डिया में मुद्दे की चर्चा हो रही है, और इसे भी देश में बढ़ रही असहिष्‍णुता से जोड़ कर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से देश में असहिष्णुता का मुद्दा गर्माया हुआ है जिसके चलते जाने-माने लेखक और कलाकार अपने पुरस्कार लौटा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें