फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी शिवकुमार की पत्नी को पुलिस ने क्यों जड़े थप्पड़?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में के उबर रेप केस में शिवकुमार की पत्नी की तरफ से कुछ बातें बताई गई हैं, पुलिस पर एक सवालिया निशान लगाती हैं। दिल्ली में महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के बाद शिवकुमार अपनी पत्नी के पास मथुरा चला गया था।
विज्ञापन


उसने अपनी पत्नी से कहा कि टैक्सी में किसी ग्राहक के साथ उसकी लड़ाई हो गई है। शिवकुमार की पत्नी मुन्नी यादव ने कहा कि जब वह घर आया तो काफी परेशान था। वह बोली कि शिवकुमार काफी उदास दिख रहा था।

मुन्नी ने कहा कि उसे तो इस बात अंदाजा भी नहीं था कि अगली सुबह क्या खबर आने वाली है। मुन्नी यादव के अनुसार शिवकुमार दोपहर करीब 2.30 बजे घर आया था, जिस समय उसकी पत्नी बच्चों के लिए खाना पका रही थी।
विज्ञापन


घर पहुंचते ही उसने पत्नी से कुछ खाने के लिए मांगा और बोला कि उस पर हमला किया गया है। इसके बाद शिवकुमार सो गया और करीब 3 घंटे बाद उठकर बोला कि किसी ग्राहक से मिलने जाना है। पत्नी के अनुसार इसके बाद उसने शिवकुमार को नहीं देखा।

पुलिस ने मारे थप्पड़

शिवकुमार के घर से चले जाने के बाद दिल्ली पुलिस के करीब 8 लोग उसके घर आए और शिवकुमार के बारे में पूछने लगे। मुन्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शिवकुमार के बारे में जानने के लिए उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया।

वह बोली कि उसे पता ही नहीं था कि पुलिस किस बारे में बात कर रही है। पुलिस कुछ भी बताए बिना सिर्फ शिवकुमार के बारे में पूछती रही है और मुन्नी पर चिल्लाते हुए थप्पड़ मारती रही। पुलिस उसी के कमरे में बैठी रही और पड़ोसियों से उनके लिए खाना और चाय भी बनवाई गई।

मुन्नी ने कहा है कि जब तक पुलिस उसके कमरे में आराम फरमा रही थी, तब तक वह और उसकी बेटी को ठंड में घर से बाहर गुजारा करना पड़ा। हालांकि, पड़ोसियों ने मुन्नी और उसकी बेटी की सहायता की और अपने घर में पनाह दी।

पड़ोसियों से शिवकुमार को ढूंढ़ने के लिए कहा

मुन्नी के एक पड़ोसी ने बताया कि बहुत शोर सुनकर जब वह माजरा जानने बाहर आए तो उसने सादे कपड़ों में कुछ लोगों को बाहर खड़ा देखा। उन्होंने उसे खाना बनाने का आदेश दिया और मुन्नी को मारते रहे। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति को वहां घरों के पीछे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर शिवकुमार को ढूंढ़ने के लिए कहा।

इतना ही नहीं, रात में भी पुलिस ने पड़ोसियों को रेलवे ट्रैक पर शिवकुमार को तब तक ढूंढ़ते रहने के लिए कहा, जब तक कि शिवकुमार न मिल जाए। अगली शाम को पुलिस ने बताया कि शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी बोली गलत है आरोप

मुन्नी ने कहा कि उसे इस बात पर यकीन नहीं है कि उसके पति ने किसी का रेप किया है। अगर शिवकुमार ने कोई गुनाह किया होता तो वह घर वापस न आकर कहीं और भाग गया होता। पुलिस के अनुसार उसने लड़की के फोन से अपने फोन पर एक मिस कॉल भी की थी।

मुन्नी ने कहा कि अगर उसने कोई गुनाह किया होता तो अपना और लड़की का फोन तोड़कर फेंक दिया होता। वह बोली कि शिवकुमार का एक कार लेने का सपना था। 30 मई को ही उसने अपने पिता से पैसे लेकर स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें