फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडे की विरासत पर सांसत में भाजपा

Fri, 26 Sep 2014 12:57 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता और लोकसभा सांसद गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद खाली हुई बीड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने उनकी बेटी प्रीतम मुंडे को मैदान में उतारने की तैयारी की है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा के उपचुनाव नहीं लड़ने की बात कहने के बाद भाजपा ने यह फैसला लिया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने बीड लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने प्रीतम का नाम भेजा है। इससे पहले राज्य में ‘संघर्ष यात्रा’ करने वाली पंकजा ने संकेत दे दिए थे कि वह फिलहाल महाराष्ट्र पर ही फोकस करना चाहती हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगर मुंडे परिवार से कोई सदस्य उपचुनाव में खड़ा होता है, तो उनकी पार्टी किसी उम्मीदवार को खड़ा नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक की रहने वाली प्रीतम मुंडे ने अभी से ही पर्ली, बीड और संसदीय सीट के अन्य क्षेत्र में दौरा करना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें