फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस कमिश्नर को गाली देने वाली मॉडल गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2013 04:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल-एक्टर अंजुम नायर को मुंबई पुलिस के अधिकारियों के साथ की गई बदसलूकी महंगी पड़ी है। पुलिस ने अंजुम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


25 साल की अंजुम पर नशे की हालत में मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह को गाली देने और पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट करने का आरोप है। उसकी ये सारी करतूत कैमरे में भी कैद हो गई।

अंजुम नायर, जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'कवर स्टोरी' (2011) में काम कर चुकी हैं।

यह घटना रविवार की है। 'समर्थ आंगन' नामक बिल्डिंग के निवासियों ने पुलिस से शिकायत की कि एक फ्लैट में जोर से संगीत बज रहा है जिससे उनको बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस उस जगह पहुंची तो उल्‍टे ही अंजुम पुलिस पर ही चिल्लाने लगी।

अंजुम ने बरसते हुए कहा, 'क्या तुम्हारी बहनें नहीं हैं...पुलिस कमिश्नर को यहां बुलाओ...।'

करीब 40 मिनट तक अंजुम पुलिस पर बरसती रही। अंजुम ने 'मुंबई पुलिस और मुंबई' को तबाह करने की धमकी दी।

इस दौरान अंजुम ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली और गालियां देती रहीं। यह सब पुलिस अधिकारी के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया।

हालांकि इतना सब कुछ होने के बावजूद कांस्टेबल ने अपना आपा नहीं खोया, क्योंकि अंजुम महिला थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पुलिस को किसी भी महिला को रात में गिरफ्तार करने की मनाही है। उस समय हम लोगों के साथ कोई महिला कांस्टेबल भी नहीं थी, इसलिए उसे गिरफ्तार कर थाने नहीं ले जा सकते थे।'

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार होने से पहले अंजुम ने माफी मांगी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बदतमीजी से वह साफ मुकर गई।

अंजुम को आज मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें