फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 केस: हेडली को मिली माफी, बनेगा सरकारी गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी में हुए 26/11 हमले के प्रमुख सूत्रधार लश्कर-ए-ताइबा के गुप्तचर डेविड कोलमैन हेडली को मुंबई की टाडा अदालत ने सशर्त माफी दे दी है।
विज्ञापन


हेडली इस मामले में सरकारी गवाह बनेगा और साजिश का पर्दाफाश करने में मदद करेगा। उसी ने अदालत के सामने यह प्रस्ताव रखा था। अब अगले साल आठ फरवरी को उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक हेडली की बृहस्पतिवार को पहली बार अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष टाडा जज जीए सानप के सामने पेशी हुई। जज ने उस पर लगे 11 आरोप पढ़कर सुनाए, जिसमें भारत के खिलाफ जंग के एलान का आरोप भी शामिल है।
विज्ञापन


हेडली ने कोर्ट को बताया कि उसे अपने ऊपर लगे आरोपों की जानकारी है। जब वह अमेरिकी कोर्ट के सामने पेश हुआ था तो उसने अपने गुनाह प्ली बर्गेन (अपराध दंड सौदा) के तहत कबूल कर लिए थे। उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वह मामले में गवाह बनने के लिए तैयार है।

पहली बार अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

हालांकि इसके लिए हेडली ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष अपनी सभी सजा माफ करने की शर्त रख दी। उसने कहा, 'अमेरिका में इन अपराधों में मैंने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। मैं इस अदालत में भी गवाह के तौर पर प्रस्तुत होने के लिए तैयार हूं। यदि मुझे अदालत से माफी मिल जाए तो मैं यहां प्रस्तुत होकर सवालों के जवाब देने के लिए राजी हूं।'

इस पर स्पेशल पब्लिक प्रासिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने जांच अधिकारियों से सलाह करने के लिए न्यायाधीश से समय मांगा। इसके बाद अदालत की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित हो गई। बाद में अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह कुछ शर्तों पर हेडली का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए तैयार है।

बाद में कोर्ट ने आठ फरवरी को उसका बयान रिकॉर्ड किए जाने की तिथि मुकर्रर कर दी। माना जा रहा है कि उस दौरान आर्थर रोड जेल में कैद मुंबई हमले के आरोपी जैबुद्दीन अंसारी उर्फ अबू जिंदाल से भी हेडली का आमना-सामना कराया जाएगा।

हेडली इस समय अमेरिका की एक जेल में बंद है। उसे 26/11 मामले में ही 35 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

कौन है हेडली, जानिए उसके बारे में सबकुछ

डेविड कोलमैन हेडली- पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक , लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी
उम्र : 54 वर्ष
गिरफ्तारी : 3 अक्तूबर, 2009 को शिकागो एयरपोर्ट से।
स्वीकार किया था : 18 मार्च, 2010 को शिकागो की अदालत में हेडली ने 12 आरोपों को स्वीकार किया था।
ये आरोप किए थे स्वीकार :
भारत में सार्वजनिक स्थानों पर बमबारी (मुंबई हमले के सिलसिले में )
भारत में लोगों की हत्या करने और विदेशी आतंकवादी साजिश में सहयोग
भारत में अमेरिकी नागरिकों की हत्या में मदद करने और उकसावा देना
पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित करने वाले डेनमार्क के एक अखबार पर हमले की साजिश रचना
----
सजा :
24 जनवरी, 2013 को अमेरिका की एक अदालत ने 26/11 के मुंबई हमले की साजिश में शामिल हेडली को 35 साल की सजा सुनाई थी। 2008 में हुए मुंबई हमले में छह अमेरिकी समेत 166 लोग मारे गए थे।
---
आतंकी गतिविधियां
2006 और 2008 में मुंबई का दौरा किया, फिर पाकिस्तान में संबंधित वीडियो लश्कर आतंकियों के साथ साझा किया
वर्ष 2002 और 2003 में लश्कर के आतंकी शिविर में भी हिस्सा ले चुका है
मार्च 2009 में भारत के कई शहरों में जाकर महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की
---
आगे भी थी बड़े हमले की योजना
मुंबई हमले में हेडली के काम से खुश लश्कर ने उसे एक  और मिशन पर लगा दिया था।
लश्कर ने 26/11 की तर्ज पर भविष्य में और हमलों के लिए कई शहरों में यहूदी चाबड़ हाउसों की टोह लेने का जिम्मा सौंपा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें