दुष्कर्म पर फांसी के खिलाफ दिए गए बयान पर यूटर्न लेते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भावनात्मक चिट्ठी भेजी है।
विवादित बयान से खुद को अलग करते हुए मुलायम ने जवाब में लिखा है कि उनके घर में भी बहू-बेटियां हैं और वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। फिर इस तरह का आपत्तिजनक बयान वे कैसे दे सकते हैं।
अपनी सफाई में यह आरोप भी लगाया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनके भाषण के कुछ वाक्यों को बीच से उठाकर दुष्प्रचार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते महिलाओं के हित में कई काम किए हैं।