नई दिल्ली स्थित संसद भवन में समाजवादी पार्टी कार्यालय की छत का प्लास्टर बृहस्पतिवार को भरभरा कर गिर गया।
घटना के वक्त सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कार्यालय में ही मौजूद थे। मगर सौभाग्य से जिस तरफ वह बैठे थे, उस तरफ प्लास्टर नहीं गिरा।
कार्यालय के एक कर्मचारी के ऊपर प्लास्टर गिरा। हालांकि कर्मचारी को चोट नहीं आई है। तीसरी मंजिल पर स्थित सपा कार्यालय में यह घटना सुबह के समय हुई।
पढ़ें, संसद में बोले मुलायम, गुंडई पर उतर आई है भाजपा
इस बीच, संसद भवन जैसी हाई प्रोफाइल जगह में भी प्लास्टर गिरने की घटना से भवन के रखरखाव और मरम्मत को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सपा कार्यालय की ओर से बताया गया कि इस घटना को लेकर संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है।