फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो मैं मुलायम सिंह बोल रहा हूं, सुधर जाओ वरना...!'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक ऑडियो टेप के आने से हंगामा मच गया है। इस ऑडियो टेप में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की आवाज बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये ऑडियो टेप यूपी पुलिस के आईजी (सिविल डिफेंस) अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने जारी किया है। इस ऑडियो टेप में मुलायम सिंह यादव और अमिताभ ठाकुर की बातचीत है। जिसमें सपा सुप्रीमो अमिताभ ठाकुर को धमकी दे रहे हैं।

हालांकि इस टेप में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है और टेप की सत्यता जांच के बाद ही साफ होगी। फिलहाल फोन कॉल में सपा मुखिया अधिकारी को सुधर जाने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कितना सच्चा है ऑडियो टेप?

पूरे मामले पर आईपीएस अफसर की ओर से जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव ने उन्हें फोन किया और धमकी दी है।

आईजी (सिविल डिफेंस) अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उनके बीच दो मिनट से बातचीत हुई जिसमें उन्हें सुधर जाने की नसीहत भी दी गई। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने आईपीएस अफसर को धमकाया। बातचीत में समाजवादी पार्टी के नेता रामवीर के यहां हुई किसी मुलाकात की भी याद दिलाई।

आपको बता दें कि ये ऑडियो टेप ऐसे वक्त में आया है जब एक दिन पहले ही अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

ऑडियो सुनने के लिए क्लिक करें-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें