फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के निशाने पर नीतीश, बोला तगड़ा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पाार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जदयू ने जब भाजपा के साथ सरकार चलाई तो नीतीश धर्मनिरपेक्ष कैसे हैं?
विज्ञापन


उन्होंने विवादित बाबरी मस्जिद ध्वस्त किए जाने में कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा भाजपा से लोहा लिया है, इसलिए सपा की धर्मनिरपेक्ष छवि पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुलायम ने बिहार चुनाव अकेले लड़ने पर संकेतों में सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सपा पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। सच यह है कि सपा ही अकेली पार्टी है जो भाजपा के सिद्धांतों से लड़ती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरी तारीफ मोदी और अमिताभ भी करते हैं'

मुलायम ने कहा कि बिहार में आज भगदड़ मची है। जो भाजपा के साथ सरकार चलाते रहे और जिनकी वजह से अयोध्या की घटना हुई, वह धर्मनिरपेक्ष कैसे हो सकते हैं। सपा ने अपने शासनकाल में बाबरी मस्जिद की रक्षा की।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाएं आईं हैं लेकिन सपा दिल्ली चुनाव हार गई थी। लेकिन यूपी में जीत की तैयारी है। मैनपुरी और यूपी के अन्य स्थानों पर सपा की रैलियों की भारी सफलता से दूसरे दलों में डर समा गया है। आज देश में भय, भ्रम और धर्म की सियासत चल रही है। भय दिखाकर और भ्रम में डालकर वोट लेने की कोशिश हो रही है। धर्म की राजनीति चल रही है।

मुलायम ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि पाक अधिकृत कश्मीर ले लेंगे, लेकिन यह संभव नहीं है। भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा सिर्फ मोदी-मोदी करती रही है। मोदी ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। सपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है। हमने तीन महिलाओं को एमएलसी बनाया। मुलायम ने कहा कि उनकी तारीफ नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें