नकली नोटों के खेल में गुजरात ने सारे राज्यों को पीछे छोड़ दिया। नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो की आई रिपोर्ट के अनुसार 2014 में गुजरात से करीब एक करोड़ की नकली नोटे बरामद हुई हैं जो कि सबसे ज्यादा हैं।
देश में नकली नोटें वाले टॉप 10 राज्यों में गुजरात और छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर हैं। इसके बाद आंध्रप्रदेश है। आंकडो़ं के अनुसार गुजरात से 87.5 लाख नकली करेंसी, छत्तीसगढ़ से 73.9 लाख और आंध्रप्रदेश से 54.4 लाख नकली नोटें बरामद हुई हैं। वहीं पंजाब के हरियाणा का नंबर है जहां एक साल में करीब 17 लाख रुपय की नकली करेंसी बरामद हुई है।
नकली नोटों के कारोबार में उत्तर प्रदेश में भी करीब तीन लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद हुई है। लेकिन देश के जिन राज्यों का नाम नकली नोटों के कारण चर्चा में आया है उनमें उत्तर पूर्व के कुद राज्यों के साथ जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों समेत 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के नाम सामने आए हैं।