फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पर मुलायम का विवादास्पद बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सपा सरकार बढ़ती रेप की वारदातों और अन्य अपराधों के कारण लगातार निशाने पर है। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने राज्य सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि राज्य की आबादी के हिसाब से अपराध कम हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव से जब लखनऊ के मोहनलालगंज में एक महिला से बलात्कार और हत्या के बारे में सवाल पूछा गया तो बेतुका तर्क देते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा, ‘प्रदेश की आबादी बहुत ज्यादा है। यहां 21 करोड़ की आबादी है। यदि देश भर में सबसे कम रेप कहीं होते हैं तो वह उत्तर प्रदेश है। राज्य में हर अपराध को रोका नहीं जा सकता।’

बहरहाल इस बयान से मुलायम सिंह फिर से विवादों में घिर गए हैं। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रेप के मामले में सपा सुप्रीमो तब विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने कहा था कि ‘लड़के तो लड़के होते हैं, गलती हो जाती है।’
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विपक्षी नेताओं का सपा सुप्रीमो पर निशाना

बयान को लेकर विपक्षी नेताओं ने सपा सुप्रीमो पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता राशिद अलवी ने कहा है कि इस तरह की एक भी घटना शर्मनाक होती हैं, राज्य सरकार को उसे रोकना चाहिए, इस तरह की घटनाओं से दुनिया को गलत संदेश जाता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के नेता केवल अखबार पढ़ते हैं, दूरदराज की तमाम घटनाएं सामने ही नहीं आती हैं। भाजपा और बसपा ने भी सपा सुप्रीमो के इस बयान को गैरजिम्मेदाराना करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें