फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने मोदी को दी चुनौती, 'चीन से खाली कराएं जमीन'

Sat, 07 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश को पाक से कम, चीन से ज्यादा खतरा है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन से दोस्ती कर रहे हैं। उस चीन से जो भारत की एक लाख वर्ग किलोमीटर जमीन हथियाकर बैठा है। हिम्मत है तो प्रधानमंत्री चीन हथियाई हुई जमीन खाली कराकर दिखाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन से दोस्ती की थी, लेकिन बाद में चीन ने धोखा दे दिया। इस सदमे को नेहरू बर्दाश्त नहीं कर पाए और इसी के चलते उनकी मौत हुई। सपा सुप्रीमो शुक्रवार दोपहर सठियांव चीनी मिल के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जिले में विकास संबंधी 19 सौ करोड़ की योजनाओं, परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति से जिस समय मोदी हाथ मिला रहे थे, उसी समय चीन ने भारत की सीमा पर कैंप लगा दिया था। इस मुद्दे को मैंने लोकसभा में उठाया। इस पर चीन हटा नहीं, बल्कि हिमालय के पीछे छिप गया। मोदी पाकिस्तान को धमकी देते हैं, जबकि भारत जब चाहे पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर सकता है। कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ठगी गई। प्रधानमंत्री ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने लोगों से प्रश्न किया कि किसी को नौकरी मिली, रुपये मिला?
विज्ञापन

विज्ञापन

'पर्ची बनवाओ, अखिलेश से पैसा लो'

उन्होंने कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री हैं, क्योंकि यहां का प्रतिनिधित्व उनके पास है। ऐसे में आपका दायित्व बनता है कि आप उनसे प्रश्न करें। क्योंकि देश में 60 करोड़ जनता बेरोजगारी से जूझ रही है। आखिर रोजगार गया कहां? काला धन कहां है? इतना हो हल्ला मचा दिया कि खाते ही खाली हो गए।

कहा कि धन नहीं न सही, किसके नाम से खाते थे, यहीं बता दें। कहा कि सपा की लड़ाई उन 132 परिवारों से है, जिनके पास देश की जनता से अधिक दौलत है।

मुलायम ने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ था, बापू ने सपना देखा था कि हिंदुस्तानियों को रोटी, कपड़ा और रोजगार मिलेगा, लेकिन यह सपना साकार नहीं हुआ। आजादी के समय देश में मात्र 22 अमीर हुआ करते थे। अब 132 परिवार हैं। दावा किया कि इस समय यूपी की सरकार देश की सभी राज्यों की सरकारों से बेहतर काम कर रही है। लेकिन हमारे मंत्री, विधायक कार्यों को जनता के बीच नहीं रख पा रहे हैं। यह सरकार हर वर्ग वकील, पत्रकार, कामगार, मजदूर, किसान सबके लिए काम कर रही है। चार गंभीर बीमारियों से लड़ने वाले परिवारों के नि:शुल्क इलाज की प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है। कहा कि पर्ची बनवाओ, अखिलेश से पैसा लो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें