अरबपति उद्योगपति और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भले ही पिछले सात सालों से अपने वेतन में कोई बढ़ोतरी न की हो लेकिन उनका मौजूदा वेतन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के कर्मचारियों के औसत वेतन से 250 गुना अधिक है।
हालांकि आईटीसी लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष वाईसी देवेश्वर अपने कर्मचारियों के औसत वेतन से 439 गुना अधिक वेतन लेते हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में विप्रो के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीम प्रेमजी के संबंध में यह अनुपात काफी कम 89 गुना है। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख का वेतन कर्मचारियों के औसत वेतन का सिर्फ 19 गुना है।
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी बैंक कर्मियों के औसत वेतन के 117 गुना और आईसीआईसीआई की चंदा कोचर का वेतन 97 गुना अधिक है।
एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ शिखा शर्मा बैंक कर्मचारियों के औसत वेतन से 74 गुना अधिक वेतन लेती हैं। आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का का वेतन भी औसत कर्मचारी वेतन से 116 गुना अधिक है।