फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के आरोपों में कोई दम नहीं: रिलायंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि मुकेश अंबानी और कंपनी का दुनिया के किसी मुल्क में कोई गैरकानूनी बैंक अकाउंट नहीं है।
विज्ञापन


कंपनी के वक्तव्य में कहा गया कि रिलायंस का हजारों करोड़ों रुपए का कारोबार दुनियाभर के कई देशों में फैला हुआ है। ऐसे में इन मुल्कों के बैंकों से वित्तीय लेनदेन स्वाभाविक है। इन बैंकों में रिलायंस के अकाउंट पूरी तरह नियम और कानून के तहत खोल गए हैं। केजरीवाल के आरोपों में कोई दम नहीं है।

हरियाणा के रोहतक में अरविंद केजरीवाल ने एक सभा में कहा था कि मुकेश अंबानी और रिलायंस के कई गैरकानूनी बैंक अकाउंट दुनियाभर में हैं।

'देश को चला रहे हैं अंबानी'

रोहतक में केजरीवाल ने एक साथ कांग्रेस, बीजेपी और अंबानी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि देश को सोनिया, राहुल या मनमोहन सिंह नहीं, मुकेश अंबानी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अगर प्रधानमंत्री बने तो भी देश को अंबानी ही चलाएंगे।

अंग्रेजों से अंबानी की तुलना करते हुए केजरीवाल बोले कि पहले देश पर इस्ट इंडिया कंपनी का राज था और अब उसकी जगह अंबानी आ गए हैं। जैसे अंग्रेजी राज को खत्म किया उसी तरह अंबानी राज को खत्म करना है।

मोदी और राहुल पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि दोनों मुकेश अंबानी के दिए हेलीकॉप्टर में घूमते हैं। अंबानी के एक जेब में राहुल हैं तो दूसरी में मोदी। कांग्रेस और बीजेपी मिले हुए हैं।
विज्ञापन

बार-बार लिया था अंबानी का नाम

केजरीवाल ने अपने भाषण में मुकेश अंबानी का बार-बार जिक्र किया था। पहले उन्होंने मोदी और राहुल को अंबानी का मुखौटा बताते हुए कहा कि देश का असली शासक अंबानी हैं तो उसके बाद इस बात पर अपनी पीठ भी थपथपाई कि उनके अलावा किसी में हिम्मत नहीं थी कि अंबानी के खिलाफ केस दर्ज कराए।

मोदी के चाय बेचने पर हमला करते हुए केजरीवाल ने पूछा था कि चायवाले के पास हेलीकॉप्टर कहां से आया? काला धन लाने के मोदी के दावे पर केजरीवाल ने मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी का स्विस अकाउंट नंबर बताते हुए पूछा कि क्या मोदी इनका पैसा वापस लाएंगे?

कांग्रेस या बीजेपी, जिनका भी शासन हो, अंबानी उनका मुखौटा पहन लेते हैं। पांच साल तक अंबानी, राहुल का मुखौटा पहनते हैं तो पांच साल मोदी का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें