उत्तर प्रदेश के अमरोहा से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के 40 वर्षीय बेटे मेहर सिंह तंवर को मुंबई में मौजमस्ती के लिए कॉलगर्ल बुक कराना महंगा पड़ गया। कॉलगर्ल और उसके ड्राइवर ने मेहर से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
सांसद पुत्र बिजनेस के सिलसिले में मुंबई गया था, जहां उसने कॉलगर्ल बुलाई थी। वकोला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
वकोला पुलिस थाने के सूत्रों के अनुसार, अमरोहा के सांसद का पुत्र मेहर सिंह तंवर अपने एक सहयोगी के साथ रविवार को मुंबई पहुंचा था।
दोनों कलीना स्थित एक पांच सितारा होटल में रुके थे। होटल पहुंचने के बाद मेहर ने एस्कॉर्ट सर्विस को फोन कर कॉलगर्ल की बुकिंग कराई। कुछ ही देर में एक कॉलगर्ल उसके होटल के बाहर कार से पहुंच गई।