मुंबई में समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए मुंबई पुलिस के 450 सुरक्षाकर्मियों में से आधे से अधिक तो ऐसे हैं जिनको तैरना ही नहीं आता है। इस बात का खुलासा एक ऑडिट रिपोर्ट के सामने आने के बाद हुआ है।
सरकार ने एक निर्देश जारी कर पहले ही साफ कर दिया था कि समुद्री सीमा की सुरक्षा में तैनात किए जाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को तैरना आना आवश्यक है। यह मुंबई पुलिस की एक ऐसी यूनिट है जो किसी समुद्री सीमा में होने वाले किसी भी हादसे के लिए सबसे पहले तैयार रहती है।
पुलिसवालों की तैरने की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। पहले बैच में कुल 45 पुलिसवालों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है और अगले बैच की ट्रेनिंग सितम्बर के पहले हफ्ते में शुरु की जाएगी। मुंबई पुलिस और भारतीय नौसेना संयुक्त रूप से इन कॉन्सटेबलों को ट्रेनिंग दे रही है।