फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख कॉलेज छात्रों को स्मार्टफोन देगी एमपी सरकार

Wed, 24 Dec 2014 02:23 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे के मुताबिक मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 1.5 लाख कॉलेज छात्रों को स्मार्टफोन मुहैया कराने जा रही है। राज्य के उच्च व तकनीक शिक्षा मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि प्रथम वर्ष सरकारी कॉलेजों के डेढ़ लाख छात्रों को स्मार्टफोन देने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अपने विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने 122 सरकारी कॉलेजों में वाइफाई की सुविधा मुहैया करा दी है। साथ ही प्रत्येक डिवीजन से एक कॉलेज को अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान के साथ साझेदारी का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेजों में नियुक्ति मसले पर उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग को रिक्त 1646 सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें