फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति बोलीं, 'जो किया, सही किया'

Thu, 07 Nov 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सांसद धनंजय सिंह के सरकारी आवास में हुए नौकरानी हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस का कहना है कि डॉ. जागृति सिंह को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन


पूछताछ में जागृति ने कहा कि उन्होंने जो किया है, सही किया। गलती करने और बात नहीं मानने वालों के साथ ऐसा ही सलूक किया जाता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जागृति सांसद धनंजय के सामने भी नौकर व नौकरानी की पिटाई करती थी, मगर सांसद ने उसे कभी नहीं रोका। पुलिस ने सांसद के आवास से नौकर व नौकरानी की पिटाई करने वाले सामान प्रेस, सींग, डंडे, रॉड और बेड का पाया बरामद कर लिया है।

सांसद धनंजय सिंह के कब्जे से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी बरामद कर लिया। पुलिस ने डीवीआर सांसद के किराए के आवास 126 से बरामद किया है। वह अपने आवास 175 से इसे ले गए थे।
विज्ञापन


डीवीआर को एसएफएल जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सांसद ने डीवीआर से कुछ फुटेज डिलीट कर दी हैं। साउथ एवेन्यू के संसदीय आवास कॉलोनी में स्थित यह घर किसी दूसरे सांसद के नाम आवंटित है। धनंजय सिंह ने इसको किराए पर ले रखा है। वह दिल्ली में ठहरने के दौरान यहां पर पत्नी से अलग रहते थे।

सांसद ने आकर भगा दिया था मीना को
पुलिस के अनुसार, सांसद जब दिल्ली आए तो उन्होंने दूसरी नौकरानी मीना को घर से भगा दिया था। पुलिस ने मीना को ढूंढ लिया है। मीना का बयान भी सांसद दंपति के खिलाफ पुख्ता सबूत हो सकता है। पुलिस पूछताछ में जागृति सिंह ने यह भी कहा है कि वह नौकर व नौकरानी को हटानी चाहती थी।

इसके लिए उसने सांसद को बोला था, मगर उन्हें हटाया नहीं गया। अब पुलिस इस कोण से भी तफ्तीश कर रही है कि कहीं सांसद ने पत्नी को तंग करने के लिए तो इनको जानबूझकर नहीं रखा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांसद दंपति ने नौकर और नौकरानी का पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं कराया था।

अस्पताल में परेशान हो जाती थी आरोपी
पुलिस के अनुसार, डॉ. जागृति सिंह आरएमएल अस्पताल में परेशान हो जाती थी। उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। कैमरों को मोबाइल से जोड़ वह घर की गतिविधियों पर नजर रखती थी।
विज्ञापन


हालांकि, आरएमएल में 3जी नेटवर्क नहीं था, इस कारण वह घर की गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाती थी और परेशान हो जाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें