ईद के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद की नरेंद्र मोदी को नमाजी टोपी पहनने के बयान पर विवाद के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मोदी की तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल से की है।
शनिवार देर रात किए अपने ट्वीट में शिवराज ने लिखा कि नरेंद्र मोदी के कद और कार्य की तुलना सिर्फ सरदार पटेल से की जा सकती है।
शिवराज के मुरीद हुए मुराद, मोदी पर साधा निशाना
हालांकि शिवराज के इस ट्वीट पर किसी नेता ने कोई कमेंट नहीं किया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ईद के मौके पर भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता रजा मुराद ने शिवराज की मौजूदगी में टोपी पहनने को लेकर मोदी पर निशाना साधा था। उस वक्त शिवराज खामोशी से उस बात को टाल गए थे।
टोपी सियासतः मुराद के बहाने साध्वी का शिवराज पर निशाना
मोदी पर बयान के बाद रजा मुराद पर भाजपा नेताओं का चौतरफा हमला शुरु हो गया था।
बताया जा रहा है कि उस कार्यक्रम में शिवराज के नमाजी टोपी पहनने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी नाराज है।