फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे संस्थानों में छात्र जमा कर सकेंगे फीस

Sun, 11 Aug 2013 09:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थी जो काउंसलिंग में शामिल होने के बाद अब तक फीस जमा नहीं कर पाए हैं, वे 12 अगस्त तक सीधे अपने संस्थान में फीस जमा कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जो तीन हजार रुपये सिक्योरिटी मनी बैंक में जमा नहीं कर पाए हैं और अब तक अपना अलॉटमेंट लेटर भी नहीं निकाल पाए हैं, उन्हें यह मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वे अब सीधे अपने आवंटित संस्थान के प्राचार्य को अपनी फीस जमा कर सकते हैं। सभी प्राचार्यों के पास उनके यहां के सेलेक्टेड छात्रों की लिस्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


इस लिस्ट में छात्रों का नाम, मेरिट और रोल नंबर लिखे हैं। प्राचार्य ऐसे अभ्यर्थियों को सत्यापित करेंगे और नकद फीस जमा कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें