फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रोते देख मां ने बदला प्रेमी संग जाने का फैसला

Wed, 25 Feb 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैलसा(अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस कॉल पर महिला को यूपी में आंवला के एक युवक से इस कदर प्यार हुआ कि वह दो बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ चली गई।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसे आंवला से बरामद कर लाई। थाने आने पर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला को मासूम बच्चों को रोते देख फैसला बदलना पड़ गया।

अमरोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मोबाइल पर एक साल पहले बरेली के आंवला निवासी एक युवक की मिस कॉल आई थी। कॉल वापस करने पर बातें शुरू हुईं तो धीरे-धीरे सिलसिला आगे बढ़ निकला और दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक माह पहले महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर युवक के साथ आंवला चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन करने के बाद पति को उसके बारे में जानकारी हुई। उसने मामले की रिपोर्ट कोर्ट के जरिए दर्ज करा दी।

पुलिस महिला को आंवला से बरामद कर लाई। थाने आने पर महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। इतने पर मासूम बच्चे मां से चिपक गए। महिला ने भी अपना फैसला बदल लिया। कोर्ट में बयान देने के बाद महिला पति के साथ चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें