फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर मां ने किया खौफनाक काम

Tue, 05 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निसुर्खा में नाजायज संबंध का विरोध करने पर मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। मृतक के ताऊ ने युवक की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी गायब हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव निसुर्खा के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा। उसकी शिनाख्त अंकित (20) पुत्र रणजीत सिंह जाटव के रूप में हुई। अंकित के ताऊ रोहताश पुत्र रामसरन सिंह ने बीबीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अंकित के पिता की लगभग तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

इसके बाद अंकित की मां सुनीता के गांव के ही नरेश पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। अंकित इसका विरोध करता था। इसके चलते सुनीता और नरेश अंकित से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर अंकित की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अंकित के ताऊ रोहताश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें