फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता पर फूटा महंगाई बम: दूध, डीजल, बिजली सब महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार से बुरी तरह टूट रही जनता पर महंगाई का एक और बम फूटा है। सुबह की चाय से लेकर शाम तक का खाना और रात की नींद तक महंगाई के बोझ तले दब गया है।
विज्ञापन


दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ ही जहां डीजल के बढ़े दामों ने आम आदमी की कतर तोड़ी, वहीं बिजली के रेट ने उसकी चैन की नींद छीन ली।

कुल मिलाकर शुक्रवार का दिन आम आदमी के लिए महंगाई के ट्रिपल डोज के रूप में सामने आया।

चाय की प्याली हुई महंगी, दूध के दाम बढ़े

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी मदर डेयरी की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले सभी किस्म के दूध पर लागू होगी। नई कीमतें एक फरवरी से प्रभावी होंगी।

इससे पहले मदर डेयरी ने अक्तूबर में भी दूध के दाम बढ़ाए थे। नई दरों के मुताबिक अब फुल क्रीम दूध 44 से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर, टोंड 34 से बढ़कर 36 रुपये प्रति लीटर, टोकन वाला दूध 32 से बढ़कर 34 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड दूध 30 से बढ़कर 32 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डीजल फिर हुआ महंगा

डीजल शुक्रवार आधी रात से 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसमें वैट शामिल नहीं है। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वर्ष 17 जनवरी को लिए गए सरकारी निर्णय के तहत यह वृद्धि की गई है।

सरकार ने उस वक्त हर महीने डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही गैर रियायती रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में 107 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है।

राजधानी दिल्ली में डीजल का मूल्य 54.34 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 54.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन

महंगाई के बीच बिजली का 'करंट'

महंगाई का तीसरा बम बिजली के बढ़े दाम को लेकर भी फूटा। पिछले कुछ दिनों से बिजली की किल्लत झेल रहे दिल्लीवासियों को अब ‌‌बिजली के बढ़े दाम ‌का सामना करना पड़ेगा।

प्रमुख बिजली कंपनियों डीईआरसी, बीएसईएस यमुना, बीएसईएस राजधानी और टीपीडीडीएल ने बिजली की दरों में इजाफे में फैसला किया है। बीएसईएस यमुना ने 8 फीसदी, बीएसईएस राजधानी 7 प्रतिशत और टीपीडीडीएल ने 7 फीसदी बिजली के दामों में इजाफा किया है।

बढ़े हुए दाम शनिवार से लागू होने जा रहे हैं। महंगी बिजलियों की कीमतें अगले तीन महीने तक लागू रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें