फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने जिस्मफरोशी, खुली पोल

Fri, 31 Jan 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मां-बाप पर अपनी दो नाबालिग बेटियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने का आरोप लगा है। जिस्मफरोशी का धंधा जिस होटल में चलता था, वह महिला थाने के ठीक सामने है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़कियों के नाना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बाप ने घिनौनी करतूत स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी मां-बाप, होटल मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

होटल का मैनेजर और एक दलाल फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है।

सौतेली मां रोज भेज देती थी होटल

रोजा क्षेत्र की दो किशोरियों के नाना के अनुसार, उन्होंने 1995 में अपनी बेटी की शादी हुसैनपुर में रहने वाले एक युवक से की थी। छह महीने पहले उसके दामाद ने किसी महिला के चक्कर में आकर उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

इसके बाद वह महिला अपने बेटे की मदद से उसकी 14 वर्षीय और 11 वर्षीय नातिन से जिस्मफरोशी कराने लगी। दोनों सगी बहनों के मुताबिक उनकी सौतेली मां रोज उन्हें होटल न्यू डिलाइट में भेजती थी, जहां उसके साथ जबरदस्ती की जाती थी।
विज्ञापन

बडी़ बेटी के पेट में पल रहा बच्‍चा

पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले किसी तरह से दोनों बहनें अपने पिता और सौतेली मां के चंगुल से भागकर नाना के पास पहुंच गईं।

पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी चार माह के गर्भ से है। होटल में जिस्मफरोसी का धंधा कराने वाले दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इसमें से एक होटल का मैनेजर और दूसरा दलाल है।

एसपी सैय्यद वसीम अहमद ने क्राइम ब्रांच से हकीकत पता लगाने को कहा। क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की तो सारा मामला खुलता चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें