फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और भाई ने की गर्भवती किशोरी की हत्या

Tue, 30 Dec 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किशुनगंज (प्रतापगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में गत सप्ताह हुई किशोरी की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर मां और भाई ने सोते समय गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र में 23 दिसंबर की सुबह घर के करीब एक किशोरी की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने गर्भ ठहरने पर प्रेमी द्वारा हत्या का मामला मानकर पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को ऑनर किलिंग का मामला समझ में आने लगा।

जांच के दौरान पुलिस का परिवार के लोगों पर शक गहराता गया। एसओ रामनरेश ने सोमवार की शाम बताया कि किशोरी के भाई को उसके गर्भवती होने की जानकारी हो गई थी। इस पर उसने मां को पूरी बात बताई और लोकलाज और समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद मां और बेटे ने चारपाई पर सोते समय किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी मौत को दूसरा रूप देने के लिए शव को घर के समीप झाड़ी में फेंक दिया। पूछताछ में मृतका के भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें