फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक पहलू: कर्नाटक के 93 फीसदी विधायक करोड़पति

Fri, 10 May 2013 09:05 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में जहां कांग्रेस के सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है, वहीं एक रोचक पहलू भी सामने आया है। यहां चुने गए कुल 218 विधायकों में से 203, यानी 93 फीसदी विधायक करोड़पति हैं।
विज्ञापन


इनकी औसत संपत्ति 23.54 करोड़ रुपये आंकी गई है। वर्ष 2008 के चुनाव में हर विधायक की औसत संपत्ति 10.02 करोड़ रुपये थी।

इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में करीब 135 प्रतिशत इजाफा हुआ है।

वर्ष 2008 में 63 प्रतिशत विधायक करोड़पति थे। यह जानकारी एक गैर सरकारी संगठन कर्नाटक इलेक्शन वॉच ने मुहैया कराई।

संगठन ने बताया कि 223 नवनिर्वाचित विधायकों में उसने 218 विधायकों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है। इसके तहत दोबारा चुने गए 92 विधायकों की भी समीक्षा की गई।

वर्ष 2008 में उनकी औसत संपत्ति 17.53 करोड़ रुपये थी जो अब 30.15 करोड़ हो गई। इनकी संपत्ति में करीब 72 प्रतिशत का उछाल आया।

पिछले पांच साल में जिन विधायकों के संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ, उनमें डीके शिवकुमार (कांग्रेस) सबसे उपर हैं। उनकी घोषित संपत्ति में 175.9 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक प्रियकृष्णा की संपत्ति में भी 143.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

संगठन ने यह भी बताया कि 218 विधायकों में से 74 विधायकों (34 प्रतिशत) ने घोषित किया है कि उन पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। पिछली बार ऐसे विधायकों की संख्या 20 फीसदी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें