मुरादाबाद के डींगरपुर-पाकबड़ा रोड पर ग्रोथ सेंटर चौराहे के पास बारातियों की कार बेकाबू होकर पलट गई।
इस हादसे में दूल्हे के तीन इंजीनियर दोस्तों की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात गजरौला के कुमराला गांव से कुंदरकी जा रही थी। घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के मुताबिक गजरौला के गांव कुमराला निवासी राघवेंद्र पुत्र सीताराम दिल्ली के कीर्ति नगर की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। राघवेंद्र की शादी कुंदरकी निवासी राम सिंह की बेटी से तय हुई थी। मंगलवार की रात बारात जा रही थी।