फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में तीन जून तक दस्तक देगा मानसून

Thu, 16 May 2013 12:04 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में चावल, मक्का, कपास समेत खरीफ की फसलों के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार करने वालों किसानों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


इस साल थोड़ी देर से ही सही मगर मानसून की पहली फुहारें तीन जून को केरल पर पड़ेंगी। सामान्य तौर पर मानसून एक जून को यहां आता है, मगर बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवातीय गतिविधियों की वजह से इसमें थोड़ी देरी होगी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) में मानसून की भविष्यवाणी करने वाले प्रमुख डी शिवानंद पाई के मुताबिक, ‘दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल तक 3 जून को पहुंचने की संभावना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पाई ने कहा कि मानसून की इस देरी की वजह बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान महासेन है। जिसने मानसून की रफ्तार को थोड़ा कमजोर कर दिया।

इसे फिर से मजबूत बनने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि महासेन की वजह से मानसून के अंडमान पर शुक्रवार तक पहुंचने की संभावना है। सामान्य रूप से अंडमान और निकोबार में मानसूनी बारिश 10 मई से 20 मई के बीच होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें