संसद का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सत्र शुरु होने से पहले सरकार ने विपक्ष के सकारात्मक रवैये की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सदन में विपक्ष ने ललित मोदी के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला।
राज्यसभा में विपक्ष ने ललिल मोदी की मदद करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग जिसे सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस ने आक्रामक रूख इख्तियार करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ललित मोदी की केंद्र सरकार ने मानवता के आधार पर मदद तो की लेकिन ललित ने दस्तावेज लेकर मौज-मस्ती की। उन्होंने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा।
राज्यसभा के नेता अरुण जेटली ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा शुरू कीजिए,
विदेश मंत्री तुरंत जवाब देंगी। इसके बावजूद हंगामा जारी रहा जिसके बाद
स्पीकर को संसद की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा। पहला स्थगन 12
बजे तक, दूसरा 12:30 बजे और तीसरी स्थगन 2 बजे तक किया गया।