लगातार विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर दुर्गा पूजा के पंडाल में महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि मुंबई के लोखंडवाला में कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान गायक अभिजीत ने उससे छेड़छाड़ की। इस कार्यक्रम में अभिजीत संयोजकों की टीम का हिस्सा थे।
मुंबई पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने के बाद अभिजीत का हाथ महिला को लग गया, जिसका विरोध महिला ने किया।