आरक्षण की समीक्षा के बयान को लेकर तीखी आलोचना झेलने वाले संघ प्रमुख मोेहन भागवत ने अब एक तरह से कोटा का समर्थन किया है। बुधवार को आरएसएस के ट्वीट के मुताबिक, भागवत ने कहा है कि जब तक सामाजिक भेदभाव है, तब तक आरक्षण की जरूरत है।
हम सभी को जाति आधारित पक्षपात को खत्म करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। संघ के प्रवक्ता ने भागवत की बात स्पष्ट करते हुए बताया कि जब समाज से भेदभाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा, तब आरक्षण बंद हो सकता है। लेकिन भेदभाव खत्म होने की बात उनके जरिये से आनी चाहिए जो इसके के शिकार रहे हैं।
मालूम हो कि बिहार चुनाव से पहले आरक्षण की समीक्षा वाले भागवत के बयान पर पार्टियों ने खूब राजनीति की थी। बाद में भाजपा की हार के लिए भी उनके बयान को जिम्मेदार ठहराने की बातें भी सामने आई थीं। हालांकि संघ ने सफाई देते हुए कहा था कि वह आरक्षण का पक्षधर है।