फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी अपने अच्छे काम की बदौलत जीते: पटेल

Sat, 29 Dec 2012 12:46 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए के अहम सहयोगी दल एनसीपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पराजय के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने हार के कारणों की समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम और जनता के विश्वास से भाजपा को जीत दिलाई।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि गुजरात में धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव को रोकने के लिए हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हालांकि कांग्रेस ने एनसीपी की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। इसकी समीक्षा की जानी चाहिए कि गुजरात में हार के लिए कौन जिम्मेदार है।

एनसीपी ने विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें उसके दो प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं और उसके ही साथ बने रहेंगे लेकिन अपनी पार्टी की प्रगति के बारे में सोचने में कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी प्रमुख शरद पवार के विश्वासपात्र पटेल ने गुजरात चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने वाले मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। मोदी की जीत उनके काम करने की वजह से हुई है। हम दिल्ली में रहते हैं। हमें पता है कि दो-तीन नेताओं को जनता का सम्मान हासिल है, इसमें पवार साहब एक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें