पच्चीस दिसंबर को भारत में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो इसी दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी जन्मदिन है। जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामना दी है, वहीं वे नवाज शरीफ को भी नहीं भूले।
अपने ट्विटर अकांउट पर मोदी ने लिखा, "उनके जन्मदिन पर मैं नवाज शरीफ को शुभकामना देता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अच्छी सेहत बख्शें।" यह बात उन्होंने नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ के ट्विटर अकाउंट पर लिखी।
On his birthday, I convey my good wishes to Mr. Nawaz Sharif and I pray that Almighty blesses him with good health. @MaryamNSharif— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2014