फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई देने वालों से कैसे मिलते हैं अटल, शाहनवाज ने बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर आज गुरूवार को उनके आवास पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के तमाम नेताओं ने आज अटल जी से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारो को बताया, "अभी-अभी अटल जी से मिला। यह एक ऐतिहासिक पल था जब आडवाणी जी ने उनसे मेरा परिचय करवाया, उन्होंने मेरी तरफ देखा।" उन्होंने बताया कि अटल जी की सादगी और बड़े दिल ने हमेशा हमें प्रेरित किया है, चाहे कोई कार्यकर्ता हो या नेता उन्होंने हर किसी को समान नजरों से ही देखा है।
विज्ञापन

सुबह सुबह अटल आवास पर पहुंचे मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आज सुबह ही उनके घर में पहुंच गए। प्रधानमंत्री अटल जी से मुलाकात करने के बाद मोदी सीधे वाराणसी दौरे पर निकल गए।

मोदी का आज वाराणसी दौर का व्यस्त कार्यक्रम है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले कल उन्हें भारत रत्न के नाम की घोषणा होने पर उनके निवास पर नेताओं के जाने का सिलसिला जारी रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें