फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने खेला सियासत का सबसे बड़ा जुआ!

Sun, 11 Jan 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव बेशक विधानसभा का है, लेकिन नेतृत्व उनका रहेगा।
विज्ञापन


पीएम के इस कदम को सियासत का बड़ा जुआ माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल के सामने संघर्षरत दिख रही दिल्ली भाजपा की कमजोरी को ढंकने के लिए पीएम ने यह बड़ा कदम उठाया है।

दिल्ली की सियासत को केजरीवाल बनाम भाजपा के अन्य नेता की लड़ाई बनने से रोकने के लिए मोदी ने अपने आप को सामने रखा है।
विज्ञापन

दिल्ली की लड़ाई, केजरीवाल बनाम मोदी

भाजपा की रणनीति दिल्ली की सियासी लड़ाई को केजरीवाल बनाम मोदी बनाने की है। इसी रणनीति के तहत खुद मोदी ने दिल्ली के नायक के तौर पर उभर रहे केजरीवाल पर हमला बोलकर उनके असर को बेअसर करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि अपने आप को एनारकिस्ट (अराजक) बताने वाले नेता को सियासत के बजाय जंगल में नक्सलियों के बीच जाना चाहिए। दिल्ली वालों से मोदी ने कहा कि जिसे फुटपाथ पर बैठने और धरना देने की महारत है, उसे वही काम देना चाहिए।

मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आप नेता का नाम लिए बिना उन्हें झूठा करार दिया। दिल्ली के मतदाताओं के मिजाज को देश के मिजाज से जोड़ने के प्रयास में मोदी ने कहा कि जो देश का मूड है, वही दिल्ली का मूड है। हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मिली जीत का हवाला देते हुए मोदी ने दिल्लीवासियों का विश्वास जीतने का प्रयास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें