फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशोदाबेन को नहीं मिला 'सवालों' का जवाब

Mon, 26 Jan 2015 08:44 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की मेहसाणा पुलिस ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन को जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मांगी गई जानकारी स्थानीय खुफिया ब्यूरो (एलआईबी) से संबंधित है और उसे आरटीआई अधिनियम के तहत छूट हासिल है।

सरकारी सूचना अधिकारी और मेहसाणा पुलिस उपाधीक्षक भक्ति ठाकुर ने पीएम की पत्नी को दिए गए जवाब में कहा है कि उनके द्वारा मांगी गई जानकारी एलआईबी से संबंधित है और गुजरात के गृह विभाग के नियमों के मुताबिक एलआईबी को आरटीआई एक्ट के तहत छूट हासिल है और इसलिए उन्हें जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर मांगे थे दस्तावेज

24 नवंबर को अपने आरटीआई आवेदन में जशोदाबेन ने खुद को मुहैया कराई गई सुरक्षा को लेकर कई दस्तावेज मांगे थे। साथ ही पीएम की पत्नी होने के नाते मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी सूचना मांगी थी।

62 वर्षीय जशोदाबेन ने मेहसाणा पुलिस को दी गई आरटीआई में सरकार से प्रोटोकॉल की परिभाषा बताने को कहा था। उन्होंने खुद को मुहैया कराई गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाखुशी भी जाहिर की थी।

शिक्षक पद से सेवानिवृत्त जशोदाबेन अपने भाई के साथ ऊंझा कस्बे में रहती हैं। मई में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मेहसाणा पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें