फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने गांव गोद लेने की वजह बताई?

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालतपुर में व्यापार केंद्र और पावर लूम सर्विस सेंटर का शिलान्यास करने के बाद जयापुर गांव पहुंचे। मोदी ने जयापुर गांव को 'सांसद आदर्श ग्राम योजना' के तहत गोद लिया है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, 'मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं कि मैंने जयापुर गांव को ही गोद क्यों लिया। लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं नामांकन कर रहा था तो उसी दौरान मुझे इस गांव पर हाईटेंशन तार गिरने की सूचना मिली। उस हादसे में 5 लोगों की जान गई थी। मैंने संकट की घड़ी में जयापुर गांव का नाम सुना था और उसी दौरान इस गांव को गोद लेने का फैसला कर लिया था।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने इस गांव को गोद नहीं लिया है, बल्कि इस गांव ने मुझे गोद लिया है। गांवों से जो सीखने को मिलता है वो कहीं और नहीं मिलता।' उन्होंने कहा कि आदर्श गांव को लेकर गांवों में स्पर्धा चल रही है। हम सभी को मिलकर अपने गांव और अपने मोहल्ले को आदर्श बनाना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, 'इतने पैसे खर्च हो रहे हैं, इतनी योजनाएं चल रही हैं, फिर भी गांवों का विकास नहीं हो पा रहा, आखिर क्यों? मैंने अपने मंत्रालय के सचिवों से कहा है कि वे गांवों में जाकर वहां की हालत को पता लगाएं कि वहां विकास क्यों नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

50 करोड़ के व्यापार केंद्र का किया उद्घाटन

इससे पहले मोदी ने लालतपुर में 50 करोड़ की शुरुआती लागत से बने व्यापार केंद्र का शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि इस व्यापार केंद्र को उद्देश्य बुनकरों को सुविधा मुहैया कराना है।

मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, 'आज में यहां अपनों के बीच आया हूं। मैं काशी के लोगों के सुख-दुख में उनके जनप्रतिनिधि के रूप में, एक सेवक के रूप में और साथी के रूप में हमेशा साथ हूं।'

मोदी ने व्यापार केंद्र के अलावा पावर लूम सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हवा चलने पर कपड़े उड़ने लगते हैं, ठीक उसी तरह कपड़ा उद्योग ऐसा है कि अगर यह उन्नति करेगा तो समाज के सभी वर्ग उन्नति करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के बाद कपड़ा उद्योग ही ऐसा है जो सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्‍ध करा सकता है। हमें इस उद्योग का विश्वस्तरीय बनाने के लिए तकनीक के साथ मिलकर चलना होगा। हम कपड़ा उद्योग को और आगे ले जा सकते हैं।

इससे पहले वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव और राज्यपाल राम नाईक ने प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें