भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दोपहर के भोज में गुजराती कढ़ी भी शामिल रही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ओबामा को पेश किए जाने वाले भोज का मेन्यू ट्विटर पर साझा किया है।
ओबामा को खाने में पनीर लबाबदार, केला मेथी नू साग, मटर पुलाव, मिक्स वेजीटेबल, कलौंजी और नदरू के गूलर जैसे व्यंजन पेश किए जाएंगे।खाने में कोई भी मांसाहारी व्यंजन शामिल नहीं है।
ओबामा रविवार सुबह 9.30 बज़े के बाद भारत पहुँचे। इसके बाद वो राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी गए। दोनों देशों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई।