‘जब देशभर में मोदी की आंधी चल रही है, तो ‘मफलर’ का क्या काम है। इस आंधी का अहसास उन्हीं लोगों को नहीं है जो मफलर बांधकर चल रहे हैं।’ ये बातें भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को कंपनी बाग स्थित रैना मार्केट में पत्रकारों से कही। वह आईआईटी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं थी।
मीनाक्षी लेखी ने तल्ख शब्दों में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल भाजपा को बदनाम करने की मंशा से पूरे देश में नौटंकी करते घूम रहे हैं। ऐसे फालतू लोगों की ओर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं। उनका इशारा केजरीवाल की ओर था।