फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ModiInsultsIndia: क्या मोदी ने की देश की बेइज्जती ?

Tue, 19 May 2015 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के भाषण ने सोशल मीडिया में तूफान ला दिया है। अपने एक भाषण में मोदी ने कहा था कि कुछ समय पहले तक भारतीय देश में पैदा होने पर शर्म महसूस करते थे।
विज्ञापन


उसके बाद से ट्विटर पर #ModiInsultsIndia पूरी दुनिया में टॉप ट्रेंड कर रहा है। मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि 'पहले आप भारत में पैदा होने पर शर्म महसूस करते थे, लेकिन अब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करते हो।'

मोदी ने ये भी कहा था कि विदेश में बसे भारतीयों को सरकार से बहुत उम्मीदें थी और सभी ने परिवर्तन की आशा व्यक्त की थी। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मोदी के इस बयान का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह एक राष्ट्रीय अपमान है

समर अनार्य ने ट्वीट किया है 'नस्लवादियों को भारत को महाराजाओं, मदारियों और सपेरों का देश कहना पड़ता था, अब उनका काम मोदी का देश कहने से ही चल जायेगा'।

वहीं कांग्रेस के संजय झा ने ट्वीट किया है कि '' #modiinsultsindia इस लिए टॉप ट्रेंड कर रहा है क्योंकि इससे भारतीयों की संवेदनाएं आहत हुई हैं। यह राष्ट्रीय अपमान है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता"।

मंसूर अली ने ट्वीट किया है कि हमने ऐसा प्रधानमंत्री चुना है जो हमारे ही खर्चे पर पूरी दुनिया घूमता है। दुनिया को ये बताने के लिए कि हम अपने पूर्वजों के प्रति कितने शर्मिंदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें