फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के विकास को गाली देते हैं शहजादे: मोदी

Sun, 30 Mar 2014 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार किसानों को बेरोजगार बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि शहजादे महाराष्ट्र में किसानों के आंसू पोंछने आते हैं लेकिन सिर्फ गुजरात के विकास को गाली देकर चले जाते हैं।

मोदी ने महाराष्ट्र के लोगों से एनसीपी मुक्त महाराष्ट्र और कांग्रेस मुक्त देश बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता ने 1857 में अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए एक लड़ाई लड़ी थी और अब जनता 2014 में देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

पवार के पास सिर्फ क्रिकेट के लिए समय: मोदी

मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों की खराब हालत और किसानों की आत्महत्यों के लिए सरकार जिम्मेदार है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास क्रिकेट पर बात करने के लिए समय है लेकिन किसानों को बचाने के लिए समय नहीं है।

उन्होंने कहा कि पवार देश के किसानों को आत्महत्या से बचाने में नाकाम रहे हैं। मोदी ने कहा कि पवार अमरावती के लोगों के दम पर संसद पहुंचे हैं लेकिन यहां किसानों की भारी उपेक्षा की है और इस क्षेत्र के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।

'मोदी को रोकने में लगी है कांग्रेस'

मोदी अपनी पूरी रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर रहे। उन्होंने राहुल का नाम लिए बगैर कहा 'शहजादे ठंड की रातों में खुले आसमान के नीचे सोने का दर्द क्या जानें।'

मोदी ने यूपीए सरकार में हुए घोटालों पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के लोगों ने पूरा मन लगाकर देश को लूटा है, लेकिन अब उन्हें पता नहीं कि वह आने वाली 16 मई के बाद कहां होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा 10 सालों के बाद फिर से सत्ता में आ रही है, लेकिन भाजपा को राकने के लिए यूपीए के लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। उनका मकसद है कि किसी भी तरह से मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोका जाए।
विज्ञापन

'15 सालों से कांग्रेस मेरा पीछा कर रही है'

कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 15 साल से उनका पीछा कर रही है, लेकिन वह पिछले तीन विधानसभा चुनावों के बुरी तरह हारी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक ही सप्ताह में नरेंद्र मोदी की यह दूसरी रैली है। इससे पहले वह 20 मार्च को वर्धा में रैली कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें