फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल गुजरात नहीं, देश की फिक्र करें मोदीः उद्धव

Tue, 25 Jun 2013 03:38 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी सिपहसालार चुने गए नरेंद्र मोदी की दिक्कतें खत्म होने का नाम ले रहीं। मोदी के नाम पर जनता दल यूनाइटेड ने भारत से अपनी पुरानी रिश्तेदारी खत्म कर ली। और अब भाजपा की एक और पुरानी साथी शिवसेना का मूड भी कुछ ठीक नहीं लग रहा।
विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की तारीफ की है, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया है। पार्टी मुखपत्र सामना में उद्धव ने मोदी को खरी-खरी सुनाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी को अब राष्ट्रीय स्तर की भूमिका दी है और उन्हें अब केवल गुजरातियों की बात नहीं करनी चाहिए। ठाकरे ने कहा, 'ज्यादातर राहत-बचाव कार्य भारतीय सेना और इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस संभाल रही है। वे राज्य या धर्म के आधार पर पीड़ितों से कोई भेदभाव नहीं करते, बल्कि इंसान के रूप में उनकी मदद करते हैं।'
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि चव्हाण और मोदी के अलावा दूसरी राज्य सरकारें भी सहयोग दे रही हैं और कोई किसी पर अहसान नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, 'कोई किसी पर अहसान नहीं कर रहा, यह आपदा के वक्त उनकी ड्यूटी है।'

उन्होंने चव्हाण की तारीफ करते हुए कहा, 'चव्हाण ने महाराष्ट्र की दिलदारी दिखाई है, जो उत्तराखंड में फंसे किसी राज्य के विशेष के लोगों के लिए नहीं, बल्कि सभी पीड़ितों के लिए है।'

ठाकरे ने मोदी के इस दावे को भी खारिज किया कि उनके दौरे वाले दिन वहां से 15 हजार से ज्यादा गुजरातियों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा, 'बेहतर होगा अगर मोदी का प्रचार करने वाले भविष्य में कुछ संयम बरतें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें