फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की वेबसाइट पर समझौतों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने अगले पांच वर्षों में भारत में 20 अबर डॉलर निवेश करने का वादा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उपस्थिति में गुरुवार को आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग के 12 समझौतो पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन


ये समझौते चीन और भारत के बीच व्यापार संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने समझौतों के बाद कहा कि चीन ने भारतीय फार्मा, कृषि उत्पादों और ईंधन उद्योग के लिए चीन का बाजार और खोलने का आश्वासन दिया है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन कम होगा।

मोदी ने उन समझौतों का एक ब्योरा अपनी वेबसाइट नरेंद्र मोदी डॉट इन पर भी शेयर किया। ऐसा पहली बार है कि किसी मुल्क के साथ हुए आर्थिक और सांस्कृतिक समझौतों को प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन


पढ़िए, चीन के साथ हुए समझौतों का ब्योरा-
Trending Videos

जान‌िए, क्या था पहला और दूसरा समझौता

भारत और चीन के बीच कैलास मानसरोवर के लिए एक नया रास्ता खोलने पर सहमति बनी। दोनों देशों के विदेशमं‌त्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।

नया रास्ता सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर जाएगा। कैलास मान सरोवर की यात्रा के लिए अब तक एक मार्ग था, जो उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होकर जाता ‌था।

दोनों देशों के रेल मंत्रालयों ने रेलवे के विकास के लिए समझौता किया। ‌समझौते के तहत दोनों देश हाई स्पीड रेलवे, रेलवे स्टेशनों के विकास और रेलवे यूनिवर्सिटी की स्‍थापना और पर सहमत हुए।

भारत और चीन के बीच तीसरा समझौता भी रेलवे में सहयोग के मुद्दे पर ही किया गया।

व्यापार संतुलन कम करने के लिए समझौता

दोनों देशों के बीच चौथा समझौता व्यापार संतुलन कम करने के लिए किया गया। समझौते के तहत चीन ने भारत में अगले पांच सालों में 20 बिलियन डॉलर का निवेश करने का वादा किया।

साथ ही एक दोनों मुल्कों के बीच परादर्शी, स्थि‌र और निवेश अनुकून माहौल बनाने पर सहमति बनी।

पांचवा समझौता भी व्याप‌ारिक मसलों पर ही किया गया। दोनों देशों के बीच भारत-चीन संयुक्त आर्थिक समूह 10वें सत्र में कृषि, और फार्मा बाजारों को खोलने पर बात हुई थी। गुरुवार को उसे समझौते का रूप दिया गया।
विज्ञापन

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सहयोग

छठें समझौते के तहत भारत और चीन ने सूचना प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग के मुद्दे पर भी सहमति बनी। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सहयोग हो सकेगा।

दोनों देशों ने कस्टम मामलों और ‌अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र मे सहयोग के लिए भी समझौता किया गया। चीन 2016 में होने वाली अंतररा‌ष्ट्रीय पुस्तक मेले में विशेष अ‌तिथि के रूप में शामिल होने के लिए भी सहमति दे।

ये समझौता नेशनल बुक ट्रस्‍ट के साथ किया गया। दोनों देशों ने मुंबई और शांघाई को स‌िस्टर सिटी के रूप में विकसित करने पर भी समझौता किया। दोंनों देशों के बीच ड्रग ए‌डमिनेस्ट्रेशन मुद्दे पर भी समझौता किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें