फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अब भी है मोदी की लहर: सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए करवाए गए एक चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन सरकार सत्ता से बाहर हो सकती है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन को इस बार विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें मिलेगी। सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना सबसे ज्यादा सीटें लाकर बहुमत से सरकार बना सकते हैं।

एबीपी न्यूज-नीलसन के चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सबसे ज्यादा 210 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 55 सीटों तक सिमट पर ही सिमट सकता है। राज ठाकरे की मनसे पार्टी को सिर्फ 10 ही सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

चुनावों में किसेगी चुनेगी जनता?

गठबंधन की सीटें कुल सीटें-------288
बीजेपी-शिवसेना-------210
कांग्रेस-एनसीपी-------55
एमएनएस-------10
अन्य--------10

सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उसे 122 सीटें मिलेंगी। एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टियों की बात करें तो शिवसेना को 82 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आरपीआई 10 और एसडब्लूपी को 3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 13 सीट मिलने की संभावना है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 32 और एनसीपी को 23 सीटें मात्र मिलने की संभावना गई है।
विज्ञापन

10 साल बाद होगा ऐसा?

पार्टियों की सीटें कुल सीटें-------288
बीजेपी-------122
शिवसेना-------82
कांग्रेस-------32
एनसीपी-------23
आरपीआई--------10
एसडब्लूपी-------3
अन्‍य-----13

अगर यह सर्वेक्षण ठीक साबित होता है तो महाराष्ट्र में 10 साल बाद भाजपा-शिवसेना का गठबंधन सरकार बनाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 1995 भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने मिलकर सरकार बनाई थी। एबीपी न्यूज-नीलसन ने हरियाणा विधानसभा चुनावों पर भी एक चुनावी सर्वेक्षण किया था, जिसमें हरियाणा में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें