प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों पर ही नहीं बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर छाते जा रहे हैं।
फेसबुक पर 70 लाख नए फॉलोअर्स जोड़ने के साथ ही वह इस सोशल साइट दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। साथ ही ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख पार कर चुकी है।
सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय मोदी ने मात्र पांच महीनों के दौरान ही फेसबुक पर 70 लाख नए प्रशंसकों को जोड़ा है।
इस तरह से उनके प्रशंसकों की कुल संख्या 2.5 करोड़ को पार कर चुकी है। प्रधानमंत्री फेसबुक पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से ही केवल पीछे हैं।
फेसबुक पर ओबामा के प्रशंसकों की संख्या 4.36 करोड़ है। इसी तरह से ट्विटर पर 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी ओबामा और पोप फ्रांसिस से ही केवल पीछे हैं।ट्विटर पर ओबामा के 4.3 करोड़ से अधिक जबकि पोप के 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं।